पाकिस्तान में इस वक्त सन्नाटा और दहशत का माहौल है। एक ऐसी खबर आई है जिसने लाहौर, कराची और इस्लामाबाद की गलियों में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, पाकिस्तान का एक भारी-भरकम कार्गो विमान, जो सामान से लदा हुआ था, अपनी मंजिल यानी कराची पहुंचने से ठीक पहले रहस्यमई तरीके से गायब हो गया। विमान में कुछ लोग भी सवार थे। अब हर जुबान पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बोइंग कार्गो विमान में आखिर ऐसा क्या कीमती सामान था और उसकी कीमत क्या थी, जो यह अचानक रडार से ओझल हो गया? क्या यह सिर्फ हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? सामान कहां भेजा जा रहा था और बीच रास्ते में ऐसा कौन सा खेल हुआ कि विमान का नामोनिशान मिट गया?
इसे भी पढ़ें: युद्ध पर पाकिस्तान में इमरजेंसी मीटिंग, भारत ने किया बड़ा धमाका!
हैरत की बात यह है कि उस वक्त मौसम बिल्कुल साफ था और विमान का नेविगेशन सिस्टम भी दुरुस्त था, फिर लैंडिंग से कुछ ही पल पहले विमान ‘छूमंतर’ कैसे हो गया? क्या पाकिस्तानी हुक्मरानों की किसी गुप्त योजना के तहत इसे गायब किया गया है? रिपोर्टों के अनुसार, यूएई के शारजाह से कराची के लिए उड़ान भरने वाला के2 एयरवेज का 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान मंगलवार रात अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के संपर्क से टूट गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। रात करीब 9:18 बजे पायलट ने तकनीकी खराबी की सूचना दी और महज कुछ ही सेकंड के भीतर विमान रडार से गायब हो गया। इसकी आखिरी लोकेशन कराची से 155 नॉटिकल मील (लगभग 200 किमी) दूर मिली थी। ‘फ्लाइट रडार 24’ के डेटा के मुताबिक, विमान ने पहले अपनी ऊंचाई खोई, फिर थोड़ा ऊपर उठा और फिर अचानक तेजी से नीचे की ओर गोता लगा गया। आशंका जताई जा रही है कि विमान अरब सागर में समा गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: चाबहार में पटरी बिछाकर भारत रचेगा इतिहास! अमेरिका-चीन-पाकिस्तान को झटका
फिलहाल, पाकिस्तानी नेवी, एयरफोर्स और तमाम खुफिया एजेंसियां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लेकिन यह मामला सिर्फ एक विमान के गुम होने का नहीं है। पाकिस्तान में विमानों का इस तरह गायब होना या दुर्घटनाग्रस्त होना एक खौफनाक सिलसिला बन चुका है। साल 2020 में पीआईए की फ्लाइट 8303 का कराची में क्रैश होना, जिसमें 90 से ज्यादा लोगों की जान गई थी, आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। समय-समय पर सैन्य और निजी विमानों के साथ हुए हादसों ने पाकिस्तान की एविएशन सेफ्टी की पोल खोल कर रख दी है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या फिर इस कार्गो विमान के साथ कोई ऐसा गहरा राज दफन है, जिसका खुलासा होना अभी बाकी है। जैसे-जैसे जांच की परतें खुलेंगी, मुमकिन है कि कोई बड़ा और कड़वा सच सामने आ जाए।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
