वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता कद: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप के आरोपों का खंडन कर भारत का किया बचाव
जब भी भारत पर किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच से उंगली उठती है, तो पूरी दुनिया की निगाहें भारत के जवाब का इंतजार करती हैं। लेकिन इस बार भारत ने नहीं, बल्कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद भारत का पक्ष लिया है। यह तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत और चीन रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तीय सहायता दे रहे हैं। जेलेंस्की ने न केवल इस आरोप को सिरे से खारिज किया, बल्कि भारत को ‘हमारा साथी’, ‘हमारे पक्ष में’ और ‘जरूरी साझेदार’ तक करार दिया। यह घटनाक्रम वैश्विक राजनीति में भारत की बदलती और निर्णायक भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लगातार भारत पर वार के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का यह बयान काफी मायने रखता है। उन्होंने न सिर्फ भारत का बचाव किया, बल्कि भारत को यूक्रेन के साथ खड़ा बताया। साथ ही, उन्होंने यूरोप को नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को और बेहतर बनाने की सलाह भी दी है।
ट्रंप के दावों की पोल खोलता जेलेंस्की का बयान
ट्रंप द्वारा भारत पर यूक्रेन युद्ध में फंडिग करने के आरोप को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने बयान से कमजोर कर दिया। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में, जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि भारत यूक्रेन के पक्ष में है, भले ही ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कुछ चुनौतियाँ हों। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत, ज़्यादातर, हमारे साथ है। हाँ, ऊर्जा को लेकर हमारे सामने कुछ सवाल हैं, लेकिन मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप इसे संभाल सकते हैं।"
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के साथ भारत के ऊर्जा समझौतों में कुछ समस्याओं का उल्लेख तो किया, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई कि भारत रूसी ऊर्जा क्षेत्र के प्रति अपने रुख पर पुनर्विचार करेगा।
चीन पर भी जेलेंस्की की टिप्पणी
फॉक्स न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट में, जेलेंस्की ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के युद्ध के प्रति रवैये को बदल सकते हैं, क्योंकि चीन, उनके अनुसार, इस युद्ध को समाप्त नहीं करना चाहता।
जेलेंस्की का यह साक्षात्कार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए उस संबोधन के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने भारत और चीन को यूक्रेन में चल रहे युद्ध के "प्राथमिक वित्तपोषक" होने का आरोप लगाया था।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
