US-Iran War: अमेरिका के हमले जारी, ईरान भी दे रहा मुंहतोड़ जवाब

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
US-Iran War: अमेरिका के हमले जारी, ईरान भी दे रहा मुंहतोड़ जवाब
US-Iran War: अमेरिका के हमले जारी, ईरान भी दे रहा मुंहतोड़ जवाब

AMN. ईरान पर अमेरिका का हमला लगातार दसवीं रात जारी रहा. अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात ईरान के दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले किए. ईरानी मीडिया ने सिरिक, बंदर अब्बास, केशम द्वीप, चाबहार और कोणार्क समेत कई इलाकों में विस्फोट की खबर दी है। वहीं, ईरान की ओर से भी अमेरिका को जवाब दिया जा रहा है. ईरानी सेना ने कुवैत के कैंप अरिफजान में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात HIMARS मिसाइल प्रणाली को निशाना बनाया।

ये दावा खुद ईरानी सेना ने किया है. ईरानी सेना ने कुवैत में तीन प्रमुख अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कामिकेज़ ड्रोन से हमला किया है। हमले में कैंप अरिफजान, कैंप अल-अदिरी और अहमद अल-जबर एयरबेस को निशाना बनाया गया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसने कुवैत में अहमद अल-जबर एयर बेस पर कई अमेरिकी सैन्य प्रणालियों पर हमला किया। हमले में प्रारंभिक चेतावनी रडार, मिसाइल रक्षा रडार, एफपीएस-117 रडार, पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली और वायु रक्षा उपग्रह संचार प्रणाली नष्ट होने का दावा किया गया है।

हौथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की है

वहीं, यमन के ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की है। हौथिस ने कहा कि बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य को सऊदी जहाजों के लिए बंद कर दिया जाएगा और उनके सभी जहाज हमारे निशाने पर होंगे। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शुरू हुई जंग दुनिया भर के देशों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. इस कारण भारत समेत दुनिया भर के देशों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं.

पीसी:इंडियनएक्सप्रेस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *