AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक घोषणा की है, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले सभी देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
इसी वजह से अब भारत को ईरान से दोस्ती महंगी पड़ सकती है. आपको बता दें कि भारत ईरान का एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार है। इससे ईरान के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार पर महत्वपूर्ण दबाव पड़ सकता है, जो पहले से ही अमेरिका के साथ व्यापार पर अन्य टैरिफ का सामना कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि तत्काल प्रभाव से ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश अमेरिका के साथ किए जाने वाले किसी भी और सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा। ट्रंप ने कहा कि यह आदेश अंतिम और निर्णायक है.
भारत ईरान के शीर्ष पांच व्यापार साझेदारों में शामिल
डोनाल्ड ट्रंप के ऐसे ऐलान के बाद भारत पर 75 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है. आपको बता दें कि देश में अमेरिका का नया टैरिफ पहले से लागू 50% टैरिफ (जिसमें रूसी तेल खरीद के लिए 25% टैरिफ शामिल है) के ऊपर आएगा। इस प्रकार भारत पर कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि भारत ईरान के शीर्ष पांच व्यापार साझेदारों में से एक है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक परियोजनाएं (जैसे चाबहार बंदरगाह) चल रही हैं।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अमेरिकी राष्ट्रपति(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)हिंदी समाचार(टी)ताजा हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
