AMN. किसी भी कीमत पर ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की जिद पर अड़े अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब उनके सहयोगियों को भी नाराज कर रहे हैं. ग्रीनलैंड को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कनाडा समेत यूरोपीय देशों ने इसका विरोध किया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी भी दी है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि अगर कनाडा अमेरिकी व्यवस्था के बजाय चीन के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाता है, तो बीजिंग एक साल के भीतर इसे ‘निगल’ सकता है।
स्विट्जरलैंड के दावोस में कनाडा द्वारा चीन के साथ एक बड़े व्यापार समझौते की घोषणा की गई है। साथ ही ट्रंप के मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए. कनाडा के प्रधान मंत्री मार्क कार्नी ने 17 जनवरी को चीन के साथ एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की।
कनाडा और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियां देख भड़के ट्रंप
इस संबंध में उन्होंने कहा कि यह समझौता कनाडाई व्यवसायों और श्रमिकों के लिए बाजार खोलेगा। कनाडा और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए. अब उन्होंने ग्रीनलैंड में लगने वाले ‘गोल्डन डोम’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ अमेरिका बल्कि कनाडा की भी रक्षा करेगा, वहीं कनाडाई पीएम कार्नी ने चीन को अमेरिका से ज्यादा ‘भरोसेमंद’ साझेदार बताया है.
पीसी:डीडीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


