AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान युद्ध से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की। यह प्रस्ताव 215-208 के अंतर से पारित हो गया. इसमें ट्रंप की अपनी पार्टी के 4 रिपब्लिकन सदस्यों ने भी डेमोक्रेट्स का समर्थन किया. हालांकि ये प्रस्ताव सिर्फ प्रतीकात्मक है लेकिन इसे ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेमोक्रेट्स ने कहा कि यह अमेरिकी लोगों की ओर से ट्रंप के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि ईरान में उनका अवैध युद्ध अब समाप्त होना चाहिए। तीन महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब रिपब्लिकन-नियंत्रित सदन ने ऐसा प्रस्ताव पारित किया है।
डेमोक्रेट्स का आरोप है कि ट्रंप ने कांग्रेस की अनुमति के बिना इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया, जो संविधान का उल्लंघन है. युद्ध शक्ति अधिनियम के मुताबिक, राष्ट्रपति से 60 दिनों के भीतर अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन समयसीमा बीत चुकी है.
pc-pbs.org
(टैग अनुवाद करने के लिए)अमेरिकी प्रतिनिधि सभा(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)ईरान युद्ध(टी)सैन्य वापसी(टी)युद्ध शक्ति अधिनियम(टी)अमेरिकी कांग्रेस
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
