ईरान में बढ़ता जा रहा है हिंसक विरोध प्रदर्शन, अब तक 646 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बयान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान में बढ़ता जा रहा है हिंसक विरोध प्रदर्शन, अब तक 646 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बयान
ईरान में बढ़ता जा रहा है हिंसक विरोध प्रदर्शन, अब तक 646 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बयान

AMN. ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण हालात काबू में नहीं आ रहे हैं. यहां विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की खामेनेई सरकार को चेतावनी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर किसी भी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की बात कर रहे हैं. हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने आज इस संबंध में जानकारी दी है. एजेंसी ने कहा कि ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या कम से कम 646 हो गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. यह एजेंसी ईरान के अंदर कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क पर निर्भर करती है।

ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. उन्होंने कहा कि ईरान वॉशिंगटन से बातचीत करना चाहता है. उन्होंने यह बयान इस्लामिक रिपब्लिक पर हमले की धमकी के बाद दिया है. ईरान में ये हिंसक प्रदर्शन कब रुकेंगे, इसे लेकर अभी कुछ नहीं किया जा सकता.

अमेरिका ने ये एडवाइजरी जारी की है

ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें अमेरिका ने कहा कि ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं और हिंसक हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारियां और चोटें हो सकती हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)हिंसक विरोध(टी)ईरान(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *