AMN. अब भारतीय नागरिकों के अहम दस्तावेजों में शामिल आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में मुफ्त दस्तावेज अपडेट करने की आखिरी तारीख एक साल बढ़ा दी है।
पहले यह सुविधा 15 जून 2026 को समाप्त होने वाली थी। अब आम लोग बिना कोई शुल्क चुकाए 14 जून 2027 तक आसानी से अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। जिन लोगों का आधार पुराना हो गया है, वे अपनी सही पहचान और पते का मुफ्त में दोबारा सत्यापन करा सकते हैं।
आम जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए UIDAI ने इस समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि आधार कार्ड लगभग सभी सरकारी योजनाओं में काम आता है। इसके अभाव में कई लोगों के काम अटक सकते हैं. यह सरकारी के साथ-साथ निजी कार्यों में भी उपयोगी है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
