AMN. कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. इसके लागू होने से पहले इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. अब इसके फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पेंशनर्स ने इसके लिए नया ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ सुझाया है, जिससे सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव संभव है।
फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर संगठनों का दबाव बढ़ रहा है। आपको बता दें कि पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होती है। यह वही गुणक है, जिससे पुरानी बेसिक सैलरी नई सैलरी में बदल जाती है.
सबसे पहले एफएनपीओ ने फिटमेंट फैक्टर 3.0 पर रखने की मांग की थी. जबकि 2025 की एक रिपोर्ट में इसकी रेंज 1.82 से 2.46 के बीच होने का अनुमान जताया गया था. संगठनों का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर ऐसा होना चाहिए जो मुद्रास्फीति और बदलती आर्थिक स्थितियों के कारण कर्मचारियों और विशेष रूप से पेंशनभोगियों की वास्तविक आय में गिरावट की भरपाई कर सके।
PC:english.punjabkesari
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
