AMN. केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड योजना भी उनमें से एक है. इस योजना के जरिए पात्र लोग 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं. आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
सरकारी नौकरी वालों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा। वहीं, जो लोग पीएफ का लाभ लेते हैं या ईएसआईसी से जुड़े हैं, जो करदाता हैं यानी टैक्स भरते हैं, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. आर्थिक रूप से संपन्न लोग भी योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। योजना के पात्र लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लोग हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं. इसके लिए लोगों को इस योजना से जुड़े अस्पतालों में ही इलाज के लिए जाना होगा।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


