AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों को यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि, इस किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को एक जरूरी काम पूरा करना होगा. अगर ये काम नहीं किया गया तो किसानों को 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी का काम कराना होगा.
ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं होने पर किसान योजना की 24वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे. ई-केवाईसी ऑनलाइन भी किया जा सकता है. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसमें आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करा सकते हैं. आपको यह काम जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए.
पीसी:कृषिपिटारा
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


