AMN. आम आदमी को एक बार फिर झटका लगा है. ये झटका सीएनजी के दाम बढ़ने से लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी सप्लाई करने वाली सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज इसकी कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गई है. इससे पहले दिल्ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
अन्य शहरों में भी सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 15 मई और 23 मई को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी. इस तरह तीन बार में सीएनजी 6 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
