MCX Market Update: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की चाल भी हुई सुस्त; जानें ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। 5 अगस्त 2026 की डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले बंद स्तर 1,45,300 रुपये के मुकाबले 410 रुपये (0.28%) गिरकर 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव और बढ़ गया, जिससे सुबह करीब 10 बजे सोना 696 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 1,44,603 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं, चांदी के बाजार में भी आज सुस्ती का माहौल है। 4 सितंबर 2026 की डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट ने पिछले क्लोजिंग 2,26,377 रुपये के मुकाबले 2,26,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग सपाट शुरुआत की। हालांकि, कुछ ही देर में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और खबर लिखे जाने तक चांदी 244 रुपये या 0.11% फिसलकर 2,26,133 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
