AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा. योजना का लाभ उठाने के लिए कई पात्र व्यक्तियों की पहचान की गई है।
आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं. आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, यह चेक करने के लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा।
ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- अब ‘नो योर स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो ‘नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर’ पर क्लिक कर पता कर लें।
- अब आपको कैप्चा भरकर गेट डिटेल्स बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप अपना स्टेटस देखकर जान सकेंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
