AMN. इस शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज से एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने में 927 रुपये की गिरावट आई है। इसके साथ ही सोना 1.51 लाख रुपये के नीचे आ गया है। इससे पहले कल इसकी कीमत 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत में भी 4700 रुपये की गिरावट आई है।
चांदी अब 2.43 लाख रुपये पर आ गई है. इससे पहले कल चांदी की कीमत 2.48 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी. आपको बता दें कि इस साल सोना 18 हजार रुपये और चांदी 14 हजार रुपये तक महंगी हो चुकी है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब 1.51 लाख रुपये पर पहुंच गई है. जबकि 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी. वह कीमत बढ़कर 2.43 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


