राजस्थान: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, सीएम भजनलाल और गहलोत ने जताया दुख

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, सीएम भजनलाल और गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, सीएम भजनलाल और गहलोत ने जताया दुख

जयपुर. देश के मशहूर उद्योगपति और बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उन्होंने आज चेन्नई में अंतिम सांस ली. शिवरतन अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत राज्य के कई राजनेताओं ने दुख जताया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं बीकाजी ग्रुप के सीएमडी श्री शिवरतन अग्रवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अशोक गहलोत ने कहा कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. बीकाजी ब्रांड के जरिए बीकानेर की भुजिया को देश-विदेश में मशहूर करने वाले अग्रवाल का निधन अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

शिवरतन ने माटी की खुशबू को वैश्विक मंच तक पहुंचाया: डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शिवरतन ने बीकाजी भुजिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाकर न केवल बीकानेर बल्कि राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। एक सच्चे भामाशाह के रूप में उन्होंने सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और राज्य में सेवा एवं सहयोग की मिसाल कायम की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके पुत्र दीपक जी एवं अग्रवाल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान(टी)बीकाजी सीएमडी(टी)शिवरतन अग्रवाल(टी)का निधन(टी)सीएम भजनलाल(टी)अशोक गहलोत


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *