AMN. मध्य एशिया में जारी जंग के बीच राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिर रही हैं. इसके तहत आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजस्थान में सोने की कीमतों में करीब 3000 रुपये की गिरावट देखी गई है. वहीं, चांदी में भी करीब ₹2000 की गिरावट आई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,20,700 प्रति किलोग्राम है. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,19,400 रुपये है.
वहीं राजस्थान में 24 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिलेगा. 23 कैरेट ज्वेलरी सोने की कीमत 1,35,610 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. ये कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,25,000 रुपये, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. लोगों के पास अब सोना-चांदी खरीदने का मौका है। आने वाले समय में कीमतें बढ़ सकती हैं.
पीसी: ज़ीबिज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
