AMN. केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाए जाने के बाद आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है। सरकार ने ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है. इसके बाद आज वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर सोना 10 हजार रुपये और चांदी 18 हजार रुपये महंगी हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक,
10 ग्राम सोने की कीमत अब 1.63 लाख रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 3 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है. आज एक किलो चांदी की कीमत 2.97 लाख रुपये पर पहुंच गई है. इसके चलते सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर आसमान छू रही हैं।
केंद्र सरकार की ओर से सोने पर दस फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और पांच फीसदी एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया गया है. इस तरह कुल प्रभावी टैक्स अब 15 फीसदी हो गया है. आपको बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण ने 2024 के बजट में आयात शुल्क 15% से घटाकर 6% कर दिया था। सोना और चांदी अब आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं।
पीसी:फाइनेंशियलएक्सप्रेस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
