AMN. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी दोनों ईंधन के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी न करके आम लोगों को राहत दी है.
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज प्रमुख शहरों में ये हैं दोनों ईंधन के दाम
अहमदाबाद- पेट्रोल 94.49 रुपये, डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु- पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद- पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर
पटना- पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर
सूरत- पेट्रोल 95.00 रुपये, डीजल 89.00 रुपये प्रति लीटर
नासिक- पेट्रोल 95.50 रुपये, डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर
पुणे- पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़- पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर
इंदौर- पेट्रोल 106.48 रुपये, डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर
दोनों ईंधन के दाम हर सुबह अपडेट होते हैं
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील के बाद भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं, लेकिन लंबे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
पीसी: लाइवमिंट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
