AMN. शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इस साल सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल चांदी की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर से 1,69,441 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं।
इस साल जनवरी के अंत तक चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. आज दोपहर तक MCX पर एक किलो चांदी की कीमत 2,50,559 रुपये थी. वहीं, जनवरी के अंत से लेकर आज तक सोने की कीमत में 39,235 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी के अंत तक सोने की कीमत 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी.
सुबह 11.11 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,862 रुपये दर्ज की गई. आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोने की कीमत ₹153750 और चांदी की कीमत ₹251580 है. कीमतों में गिरावट आम आदमी के लिए राहत की खबर है. लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC:hindi.cnbctv18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


