AMN. राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते आज सर्राफा बाजार में कीमतों में अचानक उछाल आ गया है. इससे ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 5000 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, सोने की कीमत में भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
आज राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत 2,29,400 रुपये है. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत आज 2,28,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है. राजस्थान में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. 23 कैरेट ज्वेलरी सोना 1,41,215 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा. जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का असर देश में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं, शादी के सीजन के चलते कीमतें बढ़ी हैं.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
