AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अजय देवगन का कार कलेक्शन बढ़ गया है। सुपरस्टार अजय देवगन ने भी मर्सिडीज बेंज वी-क्लास खरीदी है। इससे पहले हार्दिक पंड्या, शाहरुख खान और बोनी कपूर ये कार खरीद चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने लिए ओब्सीडियन ब्लैक मैटेलिक रंग में मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास खरीदी है। इस कार की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस लग्जरी वैन की एक्स-शोरूम कीमत 1.60 करोड़ रुपये है, जो प्रीमियम 6-सीटर लग्जरी एमपीवी एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस के साथ आती है।
आपको बता दें कि अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से हैं। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां हैं।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
