AMN. सोने और चांदी की कीमतें लगातार आसमान छूती नजर आ रही हैं। चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. आज इसकी कीमत चार लाख रुपये के पार पहुंच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह के सत्र में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 6 फीसदी उछलकर 4,06,863 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है.
सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर सोना फरवरी वायदा लगभग 10,000 रुपये या 6 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोने के फरवरी वायदा में करीब 10,000 रुपये और एमसीएक्स पर चांदी मार्च वायदा में 21,500 रुपये की तेजी देखी गई है।
सिंगापुर में आज सुबह 8:02 बजे तक सोना 0.8 फीसदी बढ़कर 5,461.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. चांदी भी 0.9 फीसदी बढ़कर 117.119 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
