AMN. केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबर रक्षा मंत्रालय और रेलवे कर्मचारियों के बारे में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग ने सभी कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और उनसे जुड़े पेंशनभोगियों की बैठक बुलाने का फैसला किया है.
आयोग की बैठक 13 और 14 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी. इसमें वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में कर्मचारी संगठनों की ओर से बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर पर फैसला, महंगाई भत्ता, प्रमोशनल इंक्रीमेंट और पेंशन की मांगें रखी जाएंगी.
बैठक में भाग लेने के लिए कर्मचारी संगठनों को 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था. बता दें कि आठवें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इसके बाद सिफ़ारिशें लागू होने की संभावना है.
पीसी: डाइनामाइटन्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अच्छी खबर(टी)आठवां वेतन आयोग(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
