AMN. नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि अब यदि किसी कर्मचारी का मासिक एनपीएस योगदान निर्धारित समय के बाद उसके पेंशन खाते में जमा किया जाता है, तो कर्मचारी को उस विलंब अवधि के लिए ब्याज भी प्रदान किया जाएगा।
यह ब्याज पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर उस समय लागू ब्याज दर के बराबर होगा। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. सरकार के इस कदम से अगर विभाग की लापरवाही के कारण नेशनल पेंशन सिस्टम में पैसा देर से जमा होता है तो कर्मचारी को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से इस संबंध में सभी सरकारी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं.
विभाग ने कहा कि कर्मचारियों का एनपीएस अंशदान तय समय सीमा के भीतर पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा किया जाना चाहिए। मंत्रालय का मानना है कि देरी का सीधा असर कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड पर पड़ता है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


