NPS को लेकर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब होगा ये काम!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
NPS को लेकर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब होगा ये काम!

AMN. नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि अब यदि किसी कर्मचारी का मासिक एनपीएस योगदान निर्धारित समय के बाद उसके पेंशन खाते में जमा किया जाता है, तो कर्मचारी को उस विलंब अवधि के लिए ब्याज भी प्रदान किया जाएगा।

यह ब्याज पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर उस समय लागू ब्याज दर के बराबर होगा। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. सरकार के इस कदम से अगर विभाग की लापरवाही के कारण नेशनल पेंशन सिस्टम में पैसा देर से जमा होता है तो कर्मचारी को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से इस संबंध में सभी सरकारी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं.

विभाग ने कहा कि कर्मचारियों का एनपीएस अंशदान तय समय सीमा के भीतर पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा किया जाना चाहिए। मंत्रालय का मानना ​​है कि देरी का सीधा असर कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड पर पड़ता है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version