पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- बार-बार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- बार-बार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में आज गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य सरकार के लिए पंचायत और निकाय चुनाव में जानबूझ कर की जा रही देरी से ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है, जहां माननीय उच्च न्यायालय को यहां तक ​​कहना पड़ा कि ‘अगर आयोग चुनाव नहीं करा सकता तो हमें बता दे, जज चुनाव करा देंगे.’ यह सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है.

राज्य निर्वाचन आयोग का यह बयान बेहद गंभीर और चिंताजनक है कि पंचायती राज विभाग को 6 पत्र लिखने के बावजूद एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण से संबंधित जानकारी नहीं दी गई. इससे साफ पता चलता है कि पंचायती राज विभाग ने सरकार के दबाव में ऐसा किया है और सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं है और वह संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना रही है.

बार-बार माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करना संविधान एवं न्यायपालिका का सीधा अपमान है। जो सरकार न्यायपालिका का सम्मान नहीं कर सकती और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को रोक सकती है, उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version