जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य के युवा अपनी एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य राज्य के एक लाख युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए 3.5 लाख रुपये और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
साथ ही अधिकतम 35 हजार रुपये मार्जिन मनी भी दी जाएगी। स्नातक, आईटीआई और उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा और व्यवसाय क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये और विनिर्माण क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। साथ ही 50 हजार रुपये तक मार्जिन मनी भी दी जाएगी.
पीसी: रणनीति-व्यवसाय, बीबीसी, फॉर्च्यूनइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


