AMN. मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किये जाते हैं. अब महिलाओं के खातों में योजना की मार्च-अप्रैल की किश्त आ गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महिलाओं के खाते में धीरे-धीरे किस्त के तीन-तीन हजार रुपये जमा हो गए हैं. हालांकि, कई महिलाओं के बैंक खातों में अभी तक किस्त का पैसा नहीं आया है. ये महिलाएं स्टेटस चेक करके जान सकती हैं कि उनकी किस्त रुकी है या नहीं।
ऐसे चेक करें स्टेटस:
-सबसे पहले आपको ladkibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
– अब आपको एप्लिकेंट लॉगइन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें.
-अब आपको लाभार्थी सूची या आवेदन स्थिति पर क्लिक करना होगा और आधार संख्या और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
-अब आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं.
PC:timesnowhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
