AMN. आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके जरिए लोग घर बनाने के लिए सरकार से 2.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत लाभार्थी को 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं. इस योजना में 1.8 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, रेहड़ी-पटरी वालों और कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता देती है। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता मानदंड भी तय कर दिए गए हैं। अगर आप पात्र हैं तो आपको इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए। इस योजना से अपना घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।
पीसी: मनीकंट्रोल।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
