जयपुर. भजनलाल सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं. इसके तहत सीएम भजनलाल ने गेहूं की खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल देने का फैसला किया था. इस फैसले से राजस्थान गेहूं खरीद पर सबसे ज्यादा रकम देने वाला राज्य बन गया है. इधर, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं बेचने पर किसान को केंद्र के 2585 रुपये के बोनस के साथ राज्य सरकार 150 रुपये का बोनस दे रही है, जिससे किसान के खाते में प्रति क्विंटल कुल 2735 रुपये आयेंगे.
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए सचिवालय में हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी. इस बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विभिन्न खरीद एजेंसियों एफसीआई, राजफेड, तिलम संघ, नेफेड, एनसीसीएफ, आरएसएफसीएससी को गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने खरीद प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को गेहूं खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ मिले और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और आसान बनाया जाए।
मीडिया और वीडियो के माध्यम से जानकारी देने के निर्देश दिए गए
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पोर्टल पर टाइम स्लॉट बुकिंग की जानकारी के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए मीडिया और वीडियो के माध्यम से जानकारी देने का निर्देश दिया। सभी एजेंसियों को बैंक से पर्याप्त क्रेडिट लिमिट लेने का भी निर्देश दिया गया, ताकि भुगतान में देरी न हो. वी. श्रीनिवास ने किसानों के लिए खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी जिला कलक्टर गिरदावरी सुनिश्चित करें कि राजस्थान सरकार द्वारा दिये जा रहे 150 रूपये प्रति क्विंटल के बोनस का लाभ राजस्थान के किसानों को पारदर्शी तरीके से मिले।
पीसी: फ्रीपिक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
