जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…इतने डरपोक और कमजोर मत बनिए. 144 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं, साहस दिखायें और ट्रम्प को करारा जवाब दें।
अमेरिका बार-बार भारत के प्रधानमंत्री को धमका रहा है और उनसे व्यापार समझौते में किसानों के हितों का समर्पण करवा रहा है। मोदी जी का राजनीतिक करियर ख़त्म करने की धमकी दे रहा है. ये भारत के स्वाभिमान पर हमला है.
वहीं डोटासरा ने संविधान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज संविधान को कुचला जा रहा है, वोट देने के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है, आरक्षण व्यवस्था और 5 साल में चुनाव की संवैधानिक आवश्यकता को खत्म किया जा रहा है. ऐसे में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह हर गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश करें और लोगों के हक की आवाज को ताकत दें।
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)डोटासरा(टी)पीएम मोदी(टी)ट्रंप(टी)हिंदी समाचार(टी)राजनीतिक समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
