AMN. बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भी युवा साथी योजना की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार की इस योजना के तहत उन युवाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और वर्तमान में बेरोजगार हैं।
योजना के तहत युवाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे. पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना का लाभ 21 से 40 साल के लोग उठा सकेंगे। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं या किसी अन्य सरकारी कल्याणकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
युवा साथी योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को 1 साल में 18,000 रुपये और 5 साल में कुल 90,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। यह योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी.
पीसी:न्यूज़बाइट्सएप
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री abplive से प्राप्त और संपादित की गई है
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
