AMN. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब दिल्ली सरकार ने दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर नए नियम लागू कर दिए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और जरूरतमंदों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
नये नियम लागू होने से कई लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल पायेगा. इसमें सात श्रेणी के लोगों को बाहर रखा गया है. ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.2 लाख रुपये से अधिक है, ए से ई श्रेणी की कॉलोनियों में निजी संपत्ति के मालिक, आयकर देने वाले परिवार, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार, 2 किलोवाट से अधिक बिजली कनेक्शन वाले परिवार, सरकार या सरकार-संयुक्त संस्थान में काम करने वाले सदस्य और पहले से ही अन्य खाद्य सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोग राशन कार्ड का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
पीसी:india.com
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
