अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

AMN. अब पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के अलावा केरोसीन भी मिलेगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने रविवार को यह बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत सरकारी तेल कंपनियां निर्धारित पेट्रोल पंपों से केरोसिन का भंडारण और वितरण भी कर सकेंगी। इसके लिए राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन देश के प्रत्येक जिले में अधिकतम 2 पेट्रोल पंपों का चयन करेगा।

इन दोनों पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर केरोसिन रखा जा सकता है. केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 48000 किलो लीटर (4 करोड़ 80 लाख लीटर) केरोसिन आवंटित किया है. सरकार अब एलपीजी की मांग को कम करने के लिए केरोसीन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है।

आपको बता दें कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ा है. गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों के बीच सरकार की ओर से कई बड़े कदम उठाए गए हैं. सरकार ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है.

PC:news4nation
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version