AMN. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही राज्य में सीएम पद की दौड़ तेज हो गई है. बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा आने वाले समय में होगा. इस पद की दौड़ में कई दिग्गजों के नाम सामने आये हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. वह बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं. कुशवाह समाज का प्रमुख चेहरा होने के नाते वह सीएम पद की रेस में भी सबसे आगे हैं. बिहार में कुशवाहा समाज की आबादी 4.27 फीसदी से ज्यादा है. बीजेपी के पुराने सदस्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को भी एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे. इस कारण उनके लिए 14 दिन के अंदर एमएलसी पद से इस्तीफा देना जरूरी था, जिसकी समय सीमा आज खत्म हो रही थी.
इस दिन सीएम पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
खबरों की मानें तो राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी. 2005 में एनडीए की पहली जीत के बाद से बीजेपी बिहार में नंबर-2 की भूमिका निभा रही है. अब पहली बार उन्हें यहां सीएम पद मिलने की पूरी संभावना है. बीजेपी जल्द ही सीएम पद के लिए नाम का ऐलान कर सकती है.
पीसी:डीडीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
