AMN. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इनमें से एक है मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान यानी एमएमयूए योजना, जो असम सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
इस योजना के माध्यम से असम सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 10,000 रुपये देने का प्रावधान है.
योजना के तहत महिलाओं को अन्य सहायता भी दी जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की ओर से कम ब्याज पर 25,000 रुपये का लोन भी दिया जाता है. महिलाओं को इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। राज्य की पात्र महिलाओं को इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
पीसी: रणनीति-व्यवसाय
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
