AMN. देशभर की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको आज की कीमत जान लेनी चाहिए. आज 18 जून की बात करें तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछली चार बढ़ोतरी के बाद कीमतें अभी भी स्थिर हैं.
राजस्थान में आज क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम?
राजस्थान में आज पेट्रोल की औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, कल भी राजस्थान में पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी. आज भी राजस्थान में डीजल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. यानी कल से अब तक राजस्थान में डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 75 पैसे घटकर 110.93 रुपये और डीजल 76 पैसे घटकर 98.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.
अन्य बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- नोएडा में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर है.
पीसी- वनइंडिया हिंदी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


