AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 105.40 रुपये और डीजल की कीमत 90.82 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. वहीं जोधपुर में आज पेट्रोल 104.97 रुपये और डीजल 90.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अजमेर में पेट्रोल 104.32 रुपये, डीजल 89.85 रुपये, उदयपुर में पेट्रोल 106.21 रुपये, डीजल 91.73 रुपये, बीकानेर में पेट्रोल 106.20 रुपये और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है.
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। कीमतों में कोई बड़ी गिरावट नहीं होने के कारण लोग लंबे समय से महंगाई की मार झेल रहे हैं.
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
