AMN. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. क्रूड की कीमत एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। हालांकि, इसके बावजूद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चार महानगरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए दोनों ईंधन के दाम भी अपडेट कर दिए हैं. जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. यहां एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
आपको बता दें कि देश में काफी समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई. इसके बाद से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. कीमतें प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं।
PC:thehansindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
