AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। कीमतें गुरुवार के लिए भी अपडेट की गई हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लोगों को यह ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये ही मिलेगी. वहीं एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. देश के चार महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज रुपये में दोनों ईंधन की ये कीमतें हैं।
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
दोनों ईंधन की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालती हैं
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के आधार पर सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। दोनों ईंधन की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालती हैं। देश में लंबे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से हुआ था।
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
