AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं. हालांकि, आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग रहती हैं. राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. यहां एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे.
अजमेर में पेट्रोल 0.12 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 104.53 रुपये प्रति लीटर है। अलवर में भी कीमतें बढ़ी हैं. यहां पेट्रोल 0.23 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 105.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
बांसवाड़ा में पेट्रोल के दाम में 0.05 रुपये की मामूली गिरावट आई है. इससे यहां यह 106.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. भरतपुर में पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं।
PC:thehansindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


