AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए आने वाले समय में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी तक यहां दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए दोनों ईंधन के दाम भी अपडेट कर दिए हैं. जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. यहां एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज रुपये में दोनों ईंधन की ये कीमतें हैं।
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीज़ल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीज़ल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं। हालांकि, काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई. इसके बाद से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
