AMN. अगर आप आज अपनी कार की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर लें। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं मिली है.
दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिंक नगर जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपये चुकाने होंगे. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर तय की गई है.
कई बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से कम नहीं हुई हैं. देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार कीमतें मार्च 2024 में बदली थीं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
