जयपुर. नागौर की पान मेथी समेत राजस्थान के विभिन्न राज्यों के उत्पादों/वस्तुओं को जीआई टैग दिलाने को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जल्द ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने वाले हैं. आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.
इस संबंध में आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि नागौरी पान मेथी को जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री कार्यालय में प्रक्रियाधीन है.
उन्होंने कहा कि मंत्री ने बताया कि इस संबंध में सलाहकार समूह की बैठक है, जिसके बाद निर्णय लिया जायेगा. पान मेथी के साथ-साथ मैंने सरकार से राजस्थान और देश के विभिन्न राज्यों के उत्पादों/वस्तुओं आदि के बारे में भी जानकारी मांगी, जिनके जीआई टैग के लिए आवेदन लंबित हैं, राजस्थान में ऐसे 50 मामले हैं।
नागौरी पान मेथी के पीयूष गोयल को भी लिखा पत्र
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैंने हाल ही में नागौरी पान मेथी के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था और लोकसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया था, उम्मीद है कि जल्द ही नागौर की पान मेथी को जीआई टैग मिलेगा. पान मेथी के साथ-साथ राजस्थान से जुड़े अन्य आवेदनों को लेकर भी मैं दोबारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलूंगा.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
