AMN.जून महीने के पहले दिन यानी सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर झटका दिया. हालांकि, आज भी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपनियों ने आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.
\जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. कल भी जयपुर में कीमतें यही थीं. वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
आने वाले समय में हमें एक बार फिर दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकारी तेल कंपनियां इस महीने दोनों ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी कर चुकी हैं.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


