AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कंपनियों ने आम लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दी है. यानी आज भी कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है. लोगों को अब दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये ही है.
वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
इसी आधार पर दोनों ईंधन की कीमतें तय होती हैं।
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं हुई हैं. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें थोड़ी भिन्न होती हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. इससे कई चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं.
पीसी: आउटलुकबिजनेस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
