AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आम लोगों को जरूरी राहत मिली होगी. आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये पर बनी हुई है.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। महानगर मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है.
देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके संकेत मिलने लगे हैं. ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब बढ़ेंगी.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
