AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर कीमतें बढ़ने की आशंका के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आम लोगों को राहत महसूस हुई है. लोगों को अभी भी दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा। आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. देश के चार महानगरों में भी आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
-भुवनेश्वर में पेट्रोल 109.92 रुपये और डीजल 100.92 रुपये है.
चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.10 रुपये और डीजल 86.09 रुपये है.
हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये
गुरुग्राम में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये है.
नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये
बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये
लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.55 रुपये
पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये
कीमतें हर सुबह अपडेट की जाती हैं
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। इस महीने में कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी कर आम जनता को झटका दिया है. आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
