जयपुर. राजधानी जयपुर की ओर कूच करने के बाद भैराणा धाम में संतों के आंदोलन को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने देर रात अधिकारियों से बातचीत की, जो सकारात्मक और सफल रही. इस बात की जानकारी आज खुद आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर जिले के भैराणा धाम में संतों के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की ओर कूच करने के बाद अधिकारियों के साथ देर रात हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही.
आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार की सहमति बन गई है. उन्होंने कहा कि भैराणा धाम आस्था, भक्ति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहां आने वाला हर व्यक्ति मन में नई ऊर्जा लेकर जाता है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी न्याय की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी।
इससे पहले हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को भैराणा में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया. यहां मौजूद लोगों के समूह ने बेनीवाल का भव्य स्वागत किया. बेनीवाल ने साधु-संतों का आशीर्वाद लिया.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
